Headline



पीएम मोदी 25 दिसम्बर को आएंगे लखनऊ, ये है प्रस्तावित शेड्यूल

Medhaj News 22 Dec 19 , 06:01:39 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 25 दिसंबर को लखनऊ के दौरे पर आ रहे हैं | जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 25 दिसम्बर को लखनऊ में लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की प्रतिमा का अनावरण करेंगे | वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार को लोक भवन में बैठक कर तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को लखनऊ दौरे पर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है | करीब एक घंटे के दौरे पर लखनऊ के लोक भवन में पीएम मोदी दिन में करीब 3:30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशालकाय कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे |





पीएम इस मौके पर अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे | प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से सीधे लोकभवन जाएंगे, जहां अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे | प्रधानमंत्री का 25 मिनट का संबोधन भी होगा | इस दौरान उनके साथ वहां पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे | पीएम मोदी शाम लगभग 4 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे | 25 दिसंबर को पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है | उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं पर मंथन शुरू कर दिया गया है | पीएम मोदी का हेलीकॉप्‍टर लामार्ट हेलीपैड पर लैंड करेगा और वह पार्क रोड या राजभवन मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन