योगी से मिलाने पहुंचे गुजरात के सीएम विजय रुपाणी
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। वैसे तो मुलाकात का मकसद सीएम योगी आदित्यनाथ को 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' यानी सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देना है।इसके अलावा उत्तर भारत के अन्य राज्यों के नागरिकों के साथ गुजरात में हुई हिंसा की घटनाओं पर भी योगी आदित्यनाथ और विजय रूपाणी बात करेंगे।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी रविवार की शाम लखनऊ पहुंच थे।लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।फिर विजय रूपाणी एयरपोर्ट से सीधे योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंच गए।सीएम योगी ने कल उन्हें भगवान राम की प्रतिमा और अगले साल होने वाले प्रयागराज कुंभ का 'लोगो' भेंट किया था।
इस बीच कानपुर गुजरात समाज के अध्यक्ष अशोल सल्वा ने टीओआई से कहा - गुजरात में यूपी के लोगों के साथ जो कुछ भी हुआ, बहुत बुरा हुआ। यदि इस तरह की घटनाएं जारी रहीं तो हमलोग भी ऐसी ही प्रतिक्रिया देंगे। हमलोग इस मसले पर गुजरात के सीएम रूपाणी से बात करेंगे।इससे पहले रविवार रात को जब गुजरात सीएम लखनऊ पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। काले झंडे दिखाते हुए कांग्रेसियों ने 'विजय रूपाणी वापस जाओ' के नारे भी लगाए। गुजरात सीएम को काले झंडे दिखाने के आरोप में 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में लिया है।





