बीजेपी के टिकट पर महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया से इन दिनों बाहर चल रहे गौतम गंभीर आागामी 2019 लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं | ऐसी उम्मीद की जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली संसदीय सीट से मीनाक्षी लेखी के कामकाज से काफी खफा है और वह उनको दोबारा टिकट देने के मूड में नहीं है | ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी गौतम गंभीर को नई दिल्ली से टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाएगी | टीम इंडिया के बल्लेबाज गौतम गंभीर राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं | इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को भी बीजेपी से टिकट मिल सकता है |
बीजेपी नेता के मुताबिक, टीम इंडिया के क्रिकेटर खासे लोकप्रिय हैं, वह नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार होंगे, गंभीर हर वर्ग के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है, बीजेपी नेता ने आगे कहा कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली के लोगों के लिए अच्छा काम करेंगे | बीजेपी नेता ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बीजेपी में शामिल होने और झारखंड से किसी सीट से टिकट देने की बात कर रही है | बीजेपी नेता के मुताबिक, एमएस धोनी और गौतम गंभीर को आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी अपना स्टार प्रचारक बना सकती है |





