प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शिर्डी दौरा, फल-फूल पर ही 35 लाख का खर्च
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का शिर्डी में पहली बार दौरा कई मायनों में बहुत खास है | इसे पहले साल 2008 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने शिर्डी साईं बाबा के दर्शन किए थे और बाबा का आशीर्वाद लिया था | शायद साल 2014 के चुनाव में जीत के रूप में उन्हें इसका फल भी मिला और अब पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से ठीक पहले बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार शिर्डी आ रहे हैं |
19 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी दोपहर को शिर्डी पहुंचेंगे और तकरीबन 2 से 3 घंटे शिर्डी में रहेंगे | इस दौरान में बाबा के दर्शन लेने के अलावा शिर्डी परिसर में एक भूमि पूजन का कार्यक्रम भी तय है | इसके बाद शिर्डी मंदिर के पास के एक मैदान में नरेंद्र मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे | यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्ते मकान हासिल करने वाले 20,000 से ज्यादा लाभार्थियों का ई-गृहप्रवेश होगा, उन्हें उनके मकान की चाबियां सौंपी जाएंगी | जिस मंच से नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे उस मंच की तैयारियां चल रही हैं स्टेज को आकर्षित बनाया जाएगा | उस पर साईं बाबा की मूर्ति रखी गई है स्टेज पर प्रधानमंत्री के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री और दूसरे कई मंत्री उपस्थित हो सकते हैं |
वैसे स्थानीय प्रशासन ने बुधवार से शहर के स्कूल-कॉलेजों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मुंबई के द्वारकामाई भक्त मंडल ने ब्रह्मांड नायक नाम से विष्णु के अवतार की झांकी तैयार की है। 60 फीट की इस झांकी में बीते सौ सालों में भक्तों द्वारा साईं को लेकर महसूस किए गए ईश्वरीय अवतारों को दर्शाया गया है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री के शामिल होने की खबर से प्रशासन भी मुस्तैद है। बाहर से भी पुलिस बल बुलवाया गया है।
ये भी पढ़े - मानवेंद्र सिंह ने BJP से नाता तोड़ ज्वाइन की कांग्रेस
इस खास मौके पर पूरे शिर्डी मंदिर की मनमोहक सजावट की गई है | मंदिर को फूलों फलो और रोशनी से सजाया गया है | मंदिर की सजावट इतनी खूबसूरत है कि इससे पहले साईंभक्तों ने मंदिर को इस रुप में पहले कभी नहीं देखा होगा | तकरीबन ₹35,00,000 खर्च कर फल और फूलों से समाधि मंदिर की सजावट की गई है जिसके लिए तकरीबन 8 टन फूल मंगाए गए हैं | साईं दरबार में इस्तेमाल किए जाने वाले फूलों को बाद में फेंका नहीं जाता है बल्कि एक खास प्लांट में इनसे सुगंधित अगरबत्ती तैयार की जाती है | रोजाना 40000 महिलाओं को रोजगार इससे प्राप्त होता है और लाखों अगरबत्ती या इससे बनाई जाती है |





