पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'मैं नहीं हम' ऐप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मैं नहीं हम' पोर्टल और ऐप लॉन्च कर दिया है | वे आईटी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद कर रहे हैं | यह पोर्टल 'सेल्फ फॉर सोसायटी' की थीम पर काम करेगा | साथ ही यह पोर्टल आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों और संगठनों को सामाजिक सरोकारों और समाज सेवा से जुड़े उनके प्रयासों को एक साथ लाने का मंच प्रदान करेगा |
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इसके माध्यम से प्रौद्योगिकी का लाभ समाज के कमजोर तबके तक पहुंचाने के लिए परस्पर सहयोग के प्रयासों में तेजी लाई जा सकेगी | पोर्टल के जरिए समाज की बेहतरी के लिए काम करने के इच्छुक लोगों की व्यापक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा | प्रधानमंत्री इस अवसर पर कई उद्योगपतियों से मिलेंगे और आईटी पेशेवरों तथा आईटी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को संबोधित करेंगे |
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से जुड़ने और अलग-अलग मुद्दों पर बात करने के लिए नमो ऐप का इस्तेमाल करते हैं | ये Namo ऐप पीएम मोदी का ऑफिशियल ऐप है | एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इसकी रेटिंग 4.6 है और इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर रखा है | PM मोदी यंग आंत्रप्रेन्योर्स, महिलाओं, छात्रों और किसानों से Namo ऐप के जरिए सीधी बात करते हैं |





