Kumbh 2019

एबी डीविलियर्स नही जायेंगे पाकिस्तान

Medhajnews 7 Mar 19 , 06:01:39 Sports

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 2019 पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) के पाकिस्तान चरण में पीठ की चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पाकिस्तान सुपर लीग का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चरण 5 मार्च को खत्म होगा और फिर आखिरी चार ग्रुप मैच, क्वालिफायर्स व फाइनल 9 मार्च से कराची में खेले जाएंगे। डीविलियर्स ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं बहुत निराश हूं कि जोशीले पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस के सामने नहीं खेल पाऊंगा। मेरे डॉक्टर ने मुझे दो सप्ताह पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। दुर्भाग्यवश कराची में होने वाले मैचों का मैं हिस्सा नहीं बन सकूंगा।'



एबी डीविलियर्स ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि अगले साल पीएसएल में खेल पाऊंगा और देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में योगदान दे सकूंगा। मैं लाहौर कलंदर्स को ट्रॉफी जीतने की शुभकामनाएं देता हूं।' इस बीच लाहौर कलंदर्स के मैनेजर समीन राणा ने बयान जारी किया, 'लाहौर कलंदर्स प्रबंधन और उसके फैंस के लिए निराशाजनक खबर है कि एबी डीविलियर्स पीएसएल के पाकिस्तान चरण का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस बारे में जो भी अपडेट होगी, उससे आपको अवगत कराया जाएगा।' इससे पहले एबी डीविलियर्स ने कहा था कि वो लाहौर कलंदर्स के लिए 9 और 10 मार्च को दो मैच खेलेंगे। उन्होंने साथ ही कहा था कि वो पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में भूमिका निभाना चाहते हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?