INDvsAUS : 5 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज, यहां जानें सबकुछ
हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत 1-0 की लीड ले चुका है। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज यानि 5 मार्च को खेला जाना है। पहले मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उतरेगी तो उसकी कोशिश अपनी बढ़त को दोगुना करने की होगी। वहीं, लय हासिल करने की जुगत में लगी ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की वनडे सीरीज में बराबरी का हर संभव प्रयास करेगी।टीम इंडिया ने अब तक 962 वनडे खेले हैं। इनमें से उसने 499 जीते हैं। ऐसे में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में उसकी नजर ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी 500वीं जीत हासिल करने पर होगी। वनडे में दोनों टीमें नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर चौथी बार आमने-सामने होंगी। अब तक हुए तीनों मुकाबलों को टीम इंडिया जीतने में सफल रही है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
भारत प्लेइंग XI- रोहित शर्मा, केएल राहुल विराट कोहली, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI- एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एश्टन टर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन, एडम जांपा, जेसन बेहरनड्रॉफ।

