भारत और ऑस्ट्रेलिया : पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आज खेला जाना है। मैच दोपहर में 1:30 बजे से खेला जाना है। माना जा रहा है कि यह माही का अपने घरेलू मैदान पर आखिरी वनडे होगा। दरअसल, इस वर्ष वनडे वर्ल्ड कप-2019 का आयोजन इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाना है। इसके बाद फिलहाल कोई भी इंटरनैशनल मैच इस मैदान पर शेड्यूल नहीं है। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह यह टूर्नमेंट खेलने के बाद सीमित ओवर के क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। रांची वनडे अगर टीम जीतेगी तो ये कप्तान के तौर पर विराट कोहली की 50वीं जीत होगी। क्लाइव लॉयड और रिकी पोंटिंग महज दो ऐसे कप्तान हैं, जो विराट से कम वनडे मैचों में इस उपलब्धि को हासिल कर सके।
कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडियाः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।
कुछ ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीमः एरन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, नाथन लायन, एडम जाम्पा।

