Kumbh 2019

नागपुर में विराट कोहली ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

Medhaj News 6 Mar 19 , 06:01:39 Sports

विराट कोहली (116) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को नागपुर में खेले गए दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर भारत ने 250 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया की पूरी 49.3 ओवर में 242 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वन-डे करियर का 40वां शतक लगाया।



भारतीय कप्तान विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग देशों के खिलाफ सात या आठ शतक लगाए हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 शतक, जबकि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात-सात शतक लगाए हैं।



वन-डे में 1000 से ज्यादा चौके लगाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। वहीं, दूसरे व तीसरे नंबर पर क्रमशः सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग मौजूद हैं। बता दें कि मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में विराट ने 10 चौके लगाए हैं।





वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली सिर्फ 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। वहीं, अगर एशिया में इंटरनेशनल शतकों (वन-डे और टेस्ट) की बात करें तो तेंदुलकर 71 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा (45) हैं। तीसरे नंबर पर 40 शतकों के साथ भारतीय कप्तान विराट आते हैं।



'गॉड ऑफ क्रिकेट' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 355 पारियों में 40वां शतक पूरा किया था। वहीं, मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने केवल 216 पारियों में ही वन-डे करियर का 40वां शतक पूरा कर लिया। विराट कोहली ने कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महज 159 पारियों में 9,000 रन पूरे किए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। विराट कोहली 9,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के छठें कप्तान बने।





विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने के मामले में पूर्व श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है। इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों 50-50 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं। कोहली ने इस मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 76 बार मैन ऑफ द मैच जीता है। इस लिस्ट में सचिन पहले के बाद सनथ जयसूर्या दूसरे (58), जैक कैलिस तीसरे (57), कुमार संगकारा और विराट कोहली चौथे (50) और रिकी पोंटिंग पांचवें (49) स्थान पर हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?