Kumbh 2019

एमएस धोनी ने वो किया जिसके वो दीवाने

Medhaj News 7 Mar 19 , 06:01:39 Sports
MSDhoni.jpg

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अब अपने शहर रांची में है | जहां उन्हें टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला खेलना है | लेकिन इस मैच से पहले धोनी ने पूरी टीम को अपने घर पर डिनर पर बुलाया | इतना ही नहीं इस डिनर के बाद उन्होंने वो किया जिसके वो दीवाने हैं | जी हां, धोनी का कार और बाइक्स के लिए प्यार किसी से छुपाए नहीं छुपा है, धोनी के पास एक नहीं बल्कि कई तरह की गाड़ियां और बाइक मौजूद हैं | लेकिन डिनर के बाद अब धोनी के ऐसा वीडियो आया है जिसमें वो टीम के अपने साथियों के साथ रांची की सड़कों पर मस्ती करने के लिए निकलते दिखे |





जो वीडियो सामने आया है उसमें धोनी अपनी हमर की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं, जबकि केदार जाधव उनके साथ अगली सीट पर बैठे दिखाए दे रहे हैं | इतना ही नहीं मीडिया और कैमरो से बचते हुए टीम के युवा विकेटकीपर और स्टार रिषभ पंत पिछली सीट पर जाकर बैठते हैं | इसके बाद ये तीनों अपनी गाड़ी के साथ रांची की सड़कों पर निगल जाते हैं | ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि शायद ये उनके गृहनगर में उनका आखिरी वनडे मुकाबला हो क्योंकि इस सीरीज़ के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड विश्वकप खेलने रवाना हो जाएगी और ऐसी उम्मीदें भी की जा रही हैं कि शायद धोनी विश्वकप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?