भारत ने इंग्लैंड को 2 -1 से हराया
डेनिएल व्याट (56), कप्तान हीथर नाइट (47) के साथ जॉर्जिया एल्विस (नाबाद 33) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में भारत को दो विकेट से हरा दिया | इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सीरीज में यह पहली जीत थी | हालांकि भारत पहले दो मैचों को जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी थी | इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर बनाया, जिसे इंग्लैंड ने 48.5 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया | भारत से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने एक समय 49 रन के अपने पांच विकेट गंवा दिए थे | लेकिन निचले क्रम में व्याट, एल्विस और कैथरीन ब्रुंट (18) की उपयोगी पारियों ने विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को दो विकेट से जीत दिला दी और उसे सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचा लिया | मंधाना ने अपने करियर का 16वां और राउत ने अपने करियर का 11वां अर्द्धशतक पूरा किया | मंधाना ने 74 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का जबकि राउत ने 97 गेंदों पर सात चौके लगाए | मंधाना को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला | इंग्लैंड की ओर से कैथरीन ब्रंट ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला | उनके अलावा आन्या श्रब्सुले, जॉर्जिया एल्विस और नटाली शिवर ने एक-एक विकेट लिए |

