भारत सरकार ने BCCI को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप-2019 का मैच नहीं खेलने के निर्देश दिए
भारत सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप-2019 का मैच नहीं खेलने के निर्देश दिए हैं | बीसीसीआई से कहा है कि भारतीय टीम को वर्ल्डकप-2019 के अंतर्गत पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए | भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्डकप-2019 का यह मैच 16 जून को खेला जाना था | सरकार का बीसीसीआई से संबद्ध कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA)को संदेश है - पाकिस्तान के खिलाफ मत खेलिए |

केंद्र सरकार के इस फैसले को पाकिस्तान के खिलाफ दबाव बनाने के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है | वैसे, भारत के इस राउंड रॉबिन मैच का बहिष्कार करने की स्थिति में आईसीसी और विज्ञापन कंपनियों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा | भारत के पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच का बहिष्कार करने की स्थिति में पाकिस्तान को मैच में विजयी घोषित कर दिया जाएगा | पाकिस्तानी टीम को मैच में जीता हुआ मानकर दो अंक अवार्ड कर दिए जाएंगे | गांगुली ने कहा था - यह 10 टीमों का वर्ल्डकप है और हर टीम, दूसरी टीम के साथ खेलेगी | मुझे लगता है कि अगर भारत वर्ल्डकप में एक मैच नहीं खेलता है तो यह कोई बहुत ज्यादा असर नहीं डालेगा |



