Headline

युवराज सिंह अपने अनोखे छक्के की वजह से फिर सुर्खियों में

Medhaj News 19 Feb 19 , 06:01:39 Sports

युवराज मालदीव फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज 2019 सीरीज में उन्होंने फिर कुछ ऐसा किया, जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं। एयर इंडिया और मालदीव क्रिकेट टीम के बीच हुए मैच में युवराज 6 गेंदों में केवल 17 रन ही बना पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि सब हैरान रह गए।मालदीव खेल मंत्रालय और भारतीय दूतावास के द्वारा भारत-मालदीव फ्रेंडशिप सीरीज का आयोजन किया गया। इस मैच में युवराज ने रिवर्स स्विप से छक्का लगाया। युवराज ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि क्रिकेट को दोनों देशों की दोस्ती को मजबूत करने के लिए चुना गया। कुछ वक्त पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था | क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया है। मैं चाहता हूं कि जब मैं इस खेल से संन्यास लूं तो अपने बेहतरीन फॉर्म में रहूं। मैं किसी पछतावे के साथ नहीं जाना चाहता। इंडियन प्रीमियर लीग में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों की नीलामी के पहले चरण में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था। बाद में मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा।



View this post on Instagram

    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते