न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

Medhaj News 20 Feb 19 , 06:01:39 Sports

न्‍यूजीलैंड ने ड्यूनेडिन वनडे में बांग्‍लादेश को 88 रन से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. केन विलियमसन की किवी टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 330/6 का स्‍कोर बनाकर बांग्‍लादेश को 331 रन का टारगेट दिया था, इस पारी के दौरान टेलर ने न्‍यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है | रॉस टेलर ने 82 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली | उन्‍हें रूबैल हुसैन की गेंद पर महमदुल्‍लाह ने कैच किया | लेकिन मशरफे मुर्तजा की टीम 47.2 ओवर ढेर होकर मैच गंवा बैठी |





जबकि किवी टीम की इस जीत में अनुभवी बल्‍लेबाज़ रॉस टेलर ने सबसे अधिक 69 रन का सहयोग दिया और इस दौरान उन्‍होंने एक खास मुकाम हासिल किया है | हालांकि 65 रन देकर छह विकेट लेने वाले टिम साउथी को मैन ऑफ द मैच और तीन मैचों में 264 रन (दो शतक) बनाने वाले मार्टिन गप्टिल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है | रॉस टेलर ने अब तक 218 वनडे में 20 शतक ठोके हैं और वह किवी टीम के लिए किसी भी फॉर्मेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्‍लेबाज़ हैं | 16-16 शतक के साथ नाथन एस्‍टल और मार्टिन गप्टिल संयुक्‍त रूप से दूसरे नंबर पर हैं | जबकि टेलर और मार्टिन क्रो के नाम टेस्‍ट में 17-17 शतक दर्ज हैं तो केन विलियमसन (19) शतक के साथ टॉप पर हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते