जसप्रीत बुमराह ने पूरी की हाफ सेंचुरी
Medhajnews 25 Feb 19 , 06:01:39 Sports
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैंच में 50 से अधिक विकेट लेकर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया।
आप को ज्ञात होगा कि ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद तक खिंचे कम स्कोर वाले पहले टी-20 मैच में रविवार को भारत पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करके दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इसी मैच में बुमराह ने 16 रन देकर 3 विकेट झटके और अपने विकटों की संख्या 51 पहुंचा दी।
बुमराह टी-20 फॉर्मेट में 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। इस आंकड़े को छूने के लिए बुमराह ने 41 मैच खेले। इन से पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 42 मैंच खेलकर 52 विकेट पूरे किए थे।

