शमी ने सीआरपीएफ की मदद का बड़ा ऐलान किया
Medhaj News 18 Feb 19 , 06:01:39 Sports
पुलवामा में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने से देशभर में जबर्दस्त आक्रोश का माहौल है | जबकि खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने ना सिर्फ इस कायराना घटना की निंदा की है बल्कि शहीदों के परिवारों की मदद के लिए हाथ भी बढ़ाया है | इसके अलावा भी कई क्रिकेटर ने अपने-अपने तरीके से मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं |
इस लिस्ट में नया नाम टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का जुड़ा है | मोहम्मद शमी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिवारों के लिए पांच लाख रुपए की मदद दी है | इस दौरान शमी ने कहा - जब हम अपने देश के लिए खेलते हैं तो वे इसकी रक्षा के लिए सीमाओं पर खड़े होते हैं | हम अपने जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं, हम हमेशा उनके लिए रहेंगे |



