सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के लिए आई एक बुरी खबर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज 24 फरवरी से हो रहा है। सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ गई है। हार्दिक पंड्या लोअर बैक स्टिफनेस के कारण 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम में ने इस ऑलराउंडर खिलाडी़ को आराम की सलाह दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या अब बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) जाएंगी, जहां उनकी चोट की जांच की जाएगी। इसके साथ ही हार्दिक वर्ल्ड कप से पहले फिटनेस वापस हासिल करने की कोशिश भी करेंगे। पिछले साल भी एशिया कप में चोट की वजह से काफी वक्त तक टीम से बाहर रहे थे। हार्दिक पांड्या ने इस साल न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में वापसी की थी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज
24 फरवरी 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी-20 मैच (विशाखापत्नम)
27 फरवरी 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी-20 मैच (बेंगलुरू)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज
02 मार्च 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे मैच (हैदराबाद)
05 मार्च 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे मैच (नागपुर)
08 मार्च 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे मैच (रांची)
10 मार्च 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा वनडे मैच (मोहाली)
13 मार्च 2019- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पांचवां वनडे मैच (दिल्ली)



