Kumbh 2019

दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका..

Medhajnews 23 Feb 19 , 06:01:39 Sports

पोर्ट एलिजाबेथ। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच मैच बहुत ही रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। श्रीलंका ने 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 60 रन बनाए। दूसरे दिन के खेल में कुल 18 विकेट गिरे और केवल 282 रन बने। अभी दोनों टीमों के पास जीत का मौका है। श्रीलंका अब लक्ष्य से 137 रन दूर है और जीत दर्ज करने पर वह दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर श्रृंखला जीतने वाला पहला एशियाई देश बन जाएगा।



हम आपको बता दे कि श्रीलंका ने डरबन में पहला टेस्ट मैच एक विकेट से जीता था। दक्षिण अफ्रीका तब अच्छी स्थिति में दिख रहा था जब श्रीलंका की टीम पहली पारी 154 रन पर आउट हो गयी। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका को 68 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में केवल 128 रन पर ढेर करके शानदार वापसी की। यह श्रीलंका के खिलाफ उसका न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंका के सबसे अनुभवी गेंदबाज सुरंगा लखमल ने 39 रन देकर चार और कामचलाऊ आफ स्पिनर धनंजय डिसिल्वा ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। कप्तान फाफ डुप्लेसिस 50 रन बनाकर नाबाद रहे।



श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने और लाहिरू तिरिमाने ने इसके बाद पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इन दोनों के छह गेंद के अंदर आउट होने के बाद ओशादा फर्नांडो (नाबाद 17) और कुसाल मेंडिस (नाबाद दस) ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!