इंटरनेशनल ओलंपिक संघ का भारत के खिलाफ बड़ा फैसला

Medhaj News 22 Feb 19 , 06:01:39 Sports

गुरुवार को दिल्ली में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के दो शूटर्स को वीजा नहीं दिया गया , जिसके बाद इंटरनेशनल ओलंपिक संघ ने भारत के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है | इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने भविष्य में होने वाले सभी ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट को आयोजित करने की भारत की अर्जियों को सस्पेंड कर दिया है | उन्होंने कहा कि - भारतीय सरकार और अथॉरिटी सही समय पर पाकिस्तानी दल को इवेंट में नहीं पहुंचा सकी, जिसके बाद आईओसी एक्जीक्यूटिव बोर्ड ने फैसला लिया है कि भारत के साथ भविष्य में होने वाले किसी ग्लोबल और ओलंपिक इवेंट पर कोई बातचीत नहीं होगी |





इंटरनेशनल कमेटी ने कहा कि वो भारत में तभी कोई इंटरनेशनल इवेंट आयोजित करने की इजाजत देखा जब उसे सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलेगा | भारत के लिए बड़े झटके की तरह है क्योंकि भारतीय ओलंपिक संघ ने 2026 यूथ ओलंपिक्स, 2030 एशियन गेम्स और 2032 ओलंपिक्स को भारत में आयोजित करने का रोडमैप तैयार कर रही थी | यही नहीं इसके साथ-साथ पुलवामा आतंकी हमलों के मद्देनजर पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा नहीं दिये जाने के बाद दिल्ली में होने वाले विश्व कप को दिये गए 16 ओलंपिक कोटा स्थान भी वापस ले लिये गए हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते