अब टीम इंडिया का ये ऑलराउंड भी हुआ चोटिल
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है | शिखर धवन के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब ऑलराउंडर विजय शंकर को भी चोट लग गई है | सूत्रों के मुताबिक विजय शकर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए | विजय शंकर नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे थे और प्रैक्टिस के दौरान पैर में चोट लगी, शिखर धवन पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं |
शंकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर के बल्लेबाज के तौर पर चुने गये हैं लेकिन उन्हें किसी भी स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है। शिखर धवन अंगूठे के फ्रेक्चर के कारण पहले ही विश्व कप से बाहर हो गये हैं और भुवनेश्वर कुमार भी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण दो मैचों से बाहर हैं। शंकर की चोट से टीम प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी ही। अभी भुवनेश्वर आठ दिन तक गेंदबाजी नहीं करेंगे और बर्मिंघम में 30 जून को इंग्लेंड के खिलाफ मैच के लिये ही दौड़ में आयेंगे। टीम प्रबंधन को भरोसा है (जैसा धवन के मामले में था) कि भुवनेश्वर टूर्नामेंट के अंत में उपलब्ध होगा।






























