Headline


मायावती के भाई आनंद कुमार की 400 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त

Medhaj News 18 Jul 19 , 06:01:39 India

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मुसीबत और बढ़ सकती है। शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने मायावती के भाई और भाभी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मायावती के भाई और उनकी पत्नी की चार सौ करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई है। इनकम टैक्स विभाग ने यह कार्रवाई नोएडा में की है। कहा जा रहा है कि मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी भाभी के बेनामी प्लॉट, बंगले और अन्य संपत्ति नोएडा में थी। यह कार्रवाई मायावती के लिए परेशानी बन सकती है। मायावती ने हाल ही में अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। मायावती के सत्ता में आने के बाद आनंद कुमार की संपत्ति अचानक तेजी से बढ़ी।





उनके ऊपर फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये लोन लेने का आरोप भी लगा था। कहा जाता है कि उन्होंने पहले एक कंपनी बनाई थी। 2007 में मायावती की सरकार आने के बाद आनंद कुमार ने एक के बाद एक लगातार 49 कंपनियां खोलीं। देखते ही देखते 2014 में वह 1,316 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए। आनंद पर रियल एस्टेट में निवेश कर करोड़ों रुपये मुनाफा कमाने का भी आरोप है। इस मामले को लेकर इनकम टैक्स विभाग उनके खिलाफ जांच कर रहा था। इनकम टैक्स के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय के पास भी इस मामले की जांच है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया