देश पिछले पांच सालों में ‘सुपर इमरजेंसी' से गुजर रहा- ममता बनर्जी
भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने ट्वीट किया - आज 1975 में घोषित आपातकाल की वर्षगांठ है | पिछले पांच साल से देश ‘सुपर इमरजेंसी' से गुजर रहा है | हमें अपने इतिहास से सबक सीखना चाहिए और देश में लोकतांत्रिक ढांचों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करना चाहिए | ममता के इस ट्वीट पर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि क्या ममता को किसी ने रोका है? वह हर जगह मोदी जी के खिलाफ बोल रही हैं? गाली दी | लेकिन कोई केस तक नहीं हुआ | बंगाल में हम रास्ते में उतरते है तो हम पर लाठियां बरसाई जाती हैं | कोई कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं हैं | बंगाल में हिंसा कोई नई बात नहीं है | जब बदलाव होता है तो सरकार डर कर हिंसा का सहारा लेती है | उनके चुने लोग उनको छोड़कर हमारे साथ आ रहे है |

आज बंगाल में लोकतंत्र नहीं है | जब वह ईवीएम से हार जाती है, बैलट की तरफ लौटती है | आज बंगाल में मतदान करने नहीं दिया जा रहा है | जब वहां परिवर्तन हो जाएगा तब हिंसा का दौर भी थम जाएगा | वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लोगों से देश में आपातकाल जैसी स्थिति दोबारा ना उत्पन्न होने देने का संकल्प लेने का आह्वान किया | केजरीवाल ने ट्वीट किया - आज ही के दिन 34 वर्ष पहले भारत तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा लोकतंत्र पर किए सबसे बड़े हमले का साक्षी बना था | आएं हम इस महान लोकतंत्र के संविधान पर दोबारा ऐसा हमला ना होने देने का संकल्प लें |









