Headline


4 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने फिर तोड़ा टीम इंडिया का यह सपना

Medhaj News 23 Sep 19 , 06:01:39 Sports

दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है, जिसे भारत अब तक अपनी ही धरती पर टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं हरा पाया है | 4 साल बाद वर्ष 2019 में दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज ड्रॉ हो गई जिससे भारत अफ्रीका को अपनी ही धरती पर एक बार फिर टी-20 इंटरनेशनल सीरीज हराने से चूक गया | दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को बेंगलुरु में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में भारत को 9 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है |





इसी के साथ ही भारत ने अपनी धरती पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका को टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में हराने का मौका गंवा दिया | भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.5 ओवर में ही एक विकेट गंवाकर 140 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। कप्तान क्विंटन डिकॉक ने 52 गेंद पर नॉटआउट 79 रनों की पारी खेली, जबकि टेम्बा बवुमा ने नॉटआउट 27 रन बनाए। भारत की ओर से इकलौता विकेट दीपक चाहर ने लिया। दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl