Headline


लाइव मैच में हो गई बॉक्सर की मौत, देखें वीडियो

Medhaj News 24 Sep 19 , 06:01:39 Sports

हाल ही बॉक्सिंग रिंग (Boxing Ring) में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े कर दिए | प्रोफेशनल फाइट में चोटिल होने के बाद एक बॉक्सर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, लेकिन मौत के बाद खुलासा हुआ कि जिस नाम के बाॅक्सर की मौत हुई, वो तो जिंदा है और जिसने दुनिया को अलविदा कहा, वो उनके लाइसेंस से खेल रहा उसका भाई था | मामला बुल्गारिया (Bulgaria) का है | जहां एक पेशेवर मुकाबले में चोटिल होने के बाद बोरिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया | उनकी मौत के बाद उनके कजिन भाई इस्स ने खुलासा किया कि बोरिस साल भर से उनके लाइसेंस पर खेल रहे थे | हालांकि इस्स के नाम से खेल रहे बोरिस की मौत के बाद तो वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल (world boxing council) ने भी 21 साल के इस्स की मौत पर शोक जता दिया था | 21 साल के इस्स ने फेसबुक पर पूरी सच्चाई बताई | उन्होंने बीटीवी से बात करते हुए बताया कि बोरिस साल भर से उनके लाइसेंस का इस्तेमाल कर रहे थे, क्योंकि वह अपना नाम सार्वजनिक करने से पहले कुछ अनुभव हासिल करना चाहते थे | बोरिस फेदरवेट (featherweight) में आर्दिट मुरजा के खिलाफ रिंग में उतरे थे | दोनों के बीच मुकाबला शुरू हुआ और कुछ ही देर बाद मुरजा ने बायां जैब लगाया | बोरिस अपने कॉर्नर पर आते-आते लड़खड़ा गए और रोप से टकराते हुए गिर गए | वह पूरे ठंडे हो चुके थे | मेडिकल स्टाफ ने उन्हें होश में लाने की पूरी कोशिश की | जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली |






    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl