भारत की उम्मीदों को लगा झटका, दीपक पूनिया फाइनल मुकाबले से हुए बाहर
Medhaj News 22 Sep 19 , 06:01:39 Sports
वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (World Wrestling Championship) में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा जब युवा रेसलर दीपक पूनिया (Deepak Punia) ने 86 किग्रा वर्ग के फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया जिसके कारण उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा | दीपक पूनिया को फाइनल में ईरान के दिग्गज हजसन याजदानी से भिड़ना था लेकिन वह चोट के कारण मुकाबले से हट गए |
सेमीफाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के स्टीफन रिचमुथ के खिलाफ खेलते हुए दीपक की एड़ी में चोट लग गई थी जिसके कारण वह फाइनल मुकाबले में नहीं उतरेंगे | 20 साल के जूनियर वर्ल्ड चैंपियन ने कहा - मेरा बायां पैर बिलकुल भी वजन नहीं ले पा रहा है | यह बहुत मुश्किल है, मैं जानता हूं मेरे पास बड़ा मौका था लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता |



