SA के खिलाफ मैच में ICC ने विराट कोहली को लगायी फटकार
दक्षिण अफ्रीका(South Africa) के खिलाफ रविवार को तीसरे T20I के दौरान ICC की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के दोषी पाए जाने के बाद India के कप्तान विराट कोहली को एक आधिकारिक चेतावनी(reprimand) दी और एक साथ में एक डिमेरिट पॉइंट(Demerit Point) उनके खाते में जोड़ दिया है। विराट कोहली(Virat Kohli) के पास अब कुल 3 डिमेरिट पॉइंट हो गए है। कोहली को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते पाया गया, जो "खिलाड़ी, खिलाड़ी समर्थन कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी व्यक्ति (एक दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। एक अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान।
रविवार को यह घटना भारत की पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब कोहली एक रन लेते हुए गेंदबाज बेयर्न हेंड्रिक के संपर्क में आये थे।
कोहली ने मैच रेफरी के एमिरेट्स और आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा लगाए गये आरापों को स्वीकार कर लिया। इसके बाद औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। कोहली ICC की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन में दोषी पाये गये है। इसमें खिलाडी को आधिकारियों द्वारा समझा कर छोड़ दिया जाता है। मामला गंभीर होने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। जुर्माने में खिलाड़ी के मैच शुल्क का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा काट लिया जाता है। और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जाते है।



