ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, अब हुआ ये गेंदबाज बाहर
Medhaj News 27 Feb 19 , 06:01:39 Sports
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए है। रिचर्ड्सन को साइड इंजरी की वजह से टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। रिचर्ड्सन को ये इंजरी पहले टी-20 से पहले नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास करने के दौरान हुई। ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिचर्ड्सन की जगह अब एंड्रयू टाई लेंगे। केन BBL के लीडिंग विकेटटेकर रहे थे। भारत के खिलाफ सीरीज में केन का चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका हैं। इस दौरे पर इंजरी की वजह से मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पहले से ही टीम का हिस्सा नहीं है।

