Kumbh 2019

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज

Medhaj News 2 Mar 19 , 06:01:39 Sports

T20 सीरीज में कंगारुओं द्वारा क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया शनिवार से मेहमान टीम के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में उतरेगी। टीम इंडिया जरूर यह चाहेगी कि वर्ल्ड कप से पहले अपनी आखिरी बड़ी सीरीज में वह जीत हासिल करे। राहुल ने टी20 सीरीज में अपने घर पर खेलते हुए उम्दा बैटिंग की झलक दिखाई। अपने घर की कंडिशंस को वह भलि-भांति जानते हैं और इस मैच में वह बिल्कुल अलग बल्लेबाज दिख रहे थे, जो विरोधी टीम पर लगातार हावी था और वह जहां चाह रहे थे वहां बॉल को हिट कर रहे थे। टी20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर चुकी कंगारू टीम के हौसले भी बुलंद होंगे, वह लंबे समय बार उपमहाद्वीप में कोई सीरीज अपने नाम कर पाए हैं। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी सुपर झलक दिखाई और सीरीज के दूसरे टी20 में नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को वनडे सीरीज में न सिर्फ चुनौती देगी बल्कि वह यह सीरीज जीतकर वर्ल्ड कप को अपने पास बचाए रखने की भी प्रबल दावेदार होगी। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 करीब है और सभी कप्तान अपने बल्लेबाजी क्रम को व्यवस्थित करना चाहते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से पहले अंतिम वनडे सीरीज खेलने को लेकर तैयार हैं। कप्तान विराट कोहली और एरोन फिंच विश्व कप 2019 से पहले कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने के लिये तैयार हैं। भारतीय कप्तान जहां जरूरत पड़ने पर नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिये तैयार हैं वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच भी एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरने को तैयार हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?