दूसरा टी20 मैच आज, टीम इंडिया का संभावित प्लेइंग इलेवन है ये
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैच की सीरीज का आखिरी टी-20 बुधवार को बेंगलुरु में शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारत पहले टी-20 में तीन विकेट से हार गया था। ऐसे में उसे सीरीज बचाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना ही होगा। यदि वह ऐसा नहीं कर पाया तो वह घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टी-20 सीरीज हारेगा। ओवरऑल बात करें तो भारत 2008 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी टी-20 सीरीज नहीं हारा है। प्रैक्टिस सेशन की एक फोटो शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'How's the josh?' फिल्म 'उरी' का ये डायलॉग काफी लोकप्रिय हुआ था |
दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का संभावित प्लेइंग इलेवनः
रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, मयंक मारकंडे, सिद्धार्थ कौल, जसप्रीत बुमराह।
मैच डिटेल्सः
मैचः भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दो मैचों की ट्वंटी20 सीरीज का आखिरी मैच
मैदानः एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
समयः 7:00 PM (भारतीय समयानुसार)
लाइव टेलिकास्टः स्टार नेटवर्क पर भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा।
लाइव स्ट्रीमिंगः हॉटस्टार पर मैच का लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी।

