Headline

Kumbh 2019

बिना जीते भी अपनी खासियतों की वजह से सुर्ख़ियों में रहता है RCB

Medhaj News 19 Mar 19 , 06:01:39 Sports
Virat_Kohli.jpeg

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज होने वाला है और एक बार फिर सभी फैंस की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर होगी | ये टीम एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों से भरी हुई है, लेकिन इसे खिताब जीतने में कभी कामयाबी हासिल नहीं हुई | विराट कोहली, एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस टीम को चैंपियन नहीं बना सके | हालांकि कुछ ऐसे रिकॉर्ड इस टीम के नाम हैं, जिनके आसपास दूसरी कोई भी आईपीएल टीम नहीं है | आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम ही है |





पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263/5 का स्कोर अबतक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है | किसी भी विकेट के लिए सबसी बड़ी साझेदारी आरसीबी के खिलाड़ियों के ही नाम है | ये रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने बनाया था | दोनों ने गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन जोड़े थे | एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बैंगलोर के ही नाम है | विराट कोहली के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने का कारनामा दर्ज है | क्रिस गेल जब आरसीबी के लिए खेलते थे तो उन्होंने सबसे बड़ी आईपीएल पारी खेली थी | पुणे वॉरियर्स के खिलाफ क्रिस गेल ने 175 रनों की विस्फोटक इनिंग खेली थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ