Headline



BCCI ने एक VIDEO शेयर किया है, जिसमे चहल धोनी की खाली सीट का ज़िक्र कर रहे हैं

Medhaj News 28 Jan 20 , 06:01:40 Sports

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया मिस करती है। उनको याद करती है। टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने यह बात कही है। बीसीसीआई ने चहल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चहल ने बताया है कि माही की आदत बस में सबसे पीछे वाली कोने की सीट में बैठने की थी। हम उस सीट को हमेशा खाली छोड़ते हैं। हम में से कोई भी माही की उस सीट पर नहीं बैठता है। चहल के इस जिक्र के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने कप्तान महेंद्र सिंह का एक वीडियो शेयर किया है।





बीसीसीआई के ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर किए गए इस वीडियो में चहल पीछे की सीट पर बैठे हुए हैं। उनके बगल की सीट खाली है। फिर चहल बताते हैं कि यह वो सीट है जहां एक लीजेंड बैठते थे। माही भाई, यहां अभी भी कोई नहीं बैठता। हम उन्हें बहुत मिस करते हैं। चहल के इस वीडियो के बाद आईपीएल टीम सीएसके ने धोनी का बस में बैठे हुए एक पुराना वीडियो शेयर किया है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ