वीरेंद्र सहवाग ने रोहित-शमी की अपने ही अंदाज में तारीफ की
टीम इंडिया को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand) शानदार जीत दिलाने वाले रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी की खूब तारीफ हो रही है | दोनो ही खिलाड़ियों की टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपने अंदाज में तारीफ की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है | इस रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर से पहले तक मैच न्यूजीलैंड के पक्ष में ज्यादा झुका दिखाई दे रहा था | आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे जिसकी पहली ही गेंद पर रॉस टेलर ने छक्का लगा डाला | इसके बाद मोहम्मद शमी ने मैच पलट कर टाई कर दिया |
रोहित और शमी के प्रदर्शन के बारे में सहवाग ने बात करते हुए अपने ट्वीट में कहा - ऐसा लगता है अपुनीच्च भगवान है, (ऐसा लगता है हम ही भगवान हैं) यह नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाले रोहित शर्मा के लिए कितनी सटीक है | लेकिन 4 गेंदों में दो रन बचाने का शमी की कोशिश अविश्वस्नीय थी | यादगार है यह जीत | मैच के बाद रोहित शर्मा ने सुपर ओवर की आखिरी दो गेंदों में दो छक्के सहित नाबाद 15 रन की पारी खेली थी जिससे टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दिए 18 रन के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही थी | इसके अलावा रोहित ने मैच में 40 गेंदों में 65 रन की पारी भी खेली थी |
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 के बढ़त लेकर पहली बार विदेश में तीन टी20 मैच जीतकर सीरीज जीती है | हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार 95 रन की पारी खेली और उसके बाद में सुपर ओवर में भी नाबाद 11 रन बनाए | टीम इंडिया की न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के अलावा यह पहली टी20 जीत है | इस सीरीज से पहले भी टीम इंडिया ने केवल एक ही टी20 मैच जीता था |

