Headline



भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया

Medhaj News 31 Jan 20 , 06:01:40 Sports

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New zealand) के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है | टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया | जवाब में न्यूजीलैंड ने 2.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं | कॉलिन मुनरो (7 रन) और मार्टिन गप्टिल (2 रन) क्रीज पर हैं | मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया | मनीष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 26 गेंद में 39 रनों की पारी खेली | इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 20 रन बनाए | न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने तीन और हामिश बेनेट ने दो विकेट लिए |





टीम इंडिया के लिए इस मैच में संजू सैमसन और केएल राहुल की नई ओपनिंग जोड़ी पारी की शुरुआत करने के लिए उतरी | संजू सैमसन को रोहित शर्मा की जगह मौका दिया गया, लेकिन वह सिर्फ 8 रन बनाकर ही आउट हो गए | संजू सैमसन को स्कॉट कुग्गेलैन ने मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट करा वापस ड्रेसिंग रूम लौटा दिया | संजू सैमसन के बाद कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए | हामिश बेनेट की गेंद पर कोहली मिशेल सेंटनर को कैच दे बैठे | कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए | पिछले मैच की तरह श्रेयस अय्यर का बल्ला इस मैच में भी खामोश रहा | अय्यर को ईश सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया | सोढ़ी की गेंद पर अय्यर ने विकेट के पीछे टिम सेफर्ट को कैच दे दिया |





अय्यर एक रन बनाकर आउट हुए | अय्यर के आउट होने के बाद राहुल पर दबाव आ गया | राहुल 9वें ओवर में आउट हो गए | राहुल को ईश सोढ़ी ने मिशेल सेंटनर के हाथों कैच आउट करा दिया | राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए | शिवम दुबे (12) को ईश सोढ़ी ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच आउट करा भारत को पांचवां झटका दे दिया | वॉशिंगटन सुंदर (0) को सेंटनर ने बोल्ड किया | इस तरह 100 रन के भीतर ही भारत ने अपने छह विकेट गंवा दिए | इसके बाद मनीष पांडे और शार्दुल ठाकुर के बीच 43 रनों की पार्टनरशिप हुई | शार्दुल ठाकुर 20 रन बनाकर आउट हुए | हामिश बेनेट की गेंद पर शार्दुल ठाकुर का कैच टीम सउदी ने पकड़ा | युजवेंद्र चहल (1) को टिम सउदी ने आउट किया |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ