परीक्षा पे चर्चा के दौरान बात करने पर वीवीएस लक्ष्मण ने PM मोदी को कहा शुक्रिया
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (V.V.S. Laxman) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को शुक्रिया कहा है | पीएम ने सोमवार 20 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की मशहूर साझेदारी का जिक्र किया था | परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम ने खेल और खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे निराशा से उबरकर जीत की ओर बढ़ा जा सकता है | उन्होंने छात्रों से चर्चा के दौरान वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की 376 रन की साझेदारी का जिक्र किया था जिसके दम पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकी |
वीवीएस ने अपने ट्वीट में कहा - नरेंद्र मोदी जी ऐतिहासिक कोलकाता टेस्ट की कहानी शेयर करने और युवा छात्रों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद | जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि आप अपने लक्ष्यों का स्पष्ट रखें और उनके लिए दृढ़ निश्चय बनाएं | खुद की किसी भी तुलना नहीं करें | पीएम मोदी ने तब कहा था - 2001 में ईडन गार्डन्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान हमारी टीम की बुरी स्थिति थी, लोग निराश थे |
लेकिन तब, कोई भी उस दिन को नहीं भूल सकता क्योंकि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की साझेदारी की वजह से, हम फॉलोऑन खेलने के बाद भी वजह मैच जीत गए थे | इस साझेदारी के अलावा पीएम ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले का भी उदाहरण दिया था | पीएम ने बताया कि कैसे कुंबले ने साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में टूटे जबड़े पर पट्टी बांध कर गेंदबाजी की थी |

