Headline



अमेरिका: एक हेलीकॉप्टर क्रैश से खेलजगत के साथ-साथ मनोरंजन जगत सदमे में

Medhaj News 27 Jan 20 , 06:01:40 Sports

अमेरिका में रविवार रात हुए एक हेलीकॉप्टर क्रैश से खेलजगत, मनोरंजन जगत सदमे में है | इस हादसे में अमेरिका के महान बॉस्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट (Kobe Bryant) समेत नौ लोगों की मौत हो गई है | इनमें कोबे ब्रायंट की 13 साल की बेटी गियाना (Gianna) भी शामिल हैं | ब्लैक मांबा (Black Mamba) के नाम से मशहूर कोबे ब्रायंट की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताया है | 41 साल के कोबे ब्रायंट 2008 और 2012 में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली अमेरिकी बॉस्केटबॉल (Basketball) टीम के सदस्य थे | वे नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में लॉस एंजिल्स लेकर्स (Los Angeles Lakers) के लिए लगातार 20 साल खेले | उन्हें एनबीए (NBA) के महान खिलाड़ियों में गिना जाता है | कोबे ब्रायंट ने 2016 में संन्यास ले लिया था | उनके पिता जो ब्रायंट (Joe Bryant) भी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं |





भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (virat kohli) ने कोबे ब्रायंट की मौत पर दुख जताया | उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्रायंट की तस्वीर पोस्ट की और लिखा - मैं आज की इस खबर को सुनने के लिए परेशान हो उठा हूं | मेरी उनसे (कोबे ब्रायंट) से जुड़ी बहुत सारी यादें हैं | मैं उनका खेल देखने के लिए सुबह जल्दी जागता था | उनका खेल देखकर दिल खुश हो जाता था | वे कोर्ट के जादूगर थे | जिंदगी कितनी अनिश्चित और चंचल है | हेलीकॉप्टर क्रैश में उनकी बेटी जियाना की मौत भी हो गई है | मैं बहुत दुखी हूं | दिल टूट गया है | भगवान उनकी आत्मा को शांति दे | एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka Chopra) ने भी कोबे ब्रायंट की मौत पर दुख जताया है | उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा - कोबे ब्रायंट सही मायने में वे खिलाड़ी थे, जिनकी वजह से मैंने एनबीए को जाना | मैं तब 13 साल की थी | इत्तफाक से उनकी बेटी गियाना की उम्र भी यही थी | उनके वजह से ही मैंने खेलों और प्रतियोगिताओं में दिलचस्पी ली | उन्होंने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है | उनकी लीगेसी बॉस्केटबॉल से भी बड़ी थी | प्रियंका चोपड़ा आगे लिखती हैं - इस हेलीकॉप्टर क्रैश ने मुझे बेहद दुखी कर दिया है | मैं सदमे में हूं | मैं अब वनीसा, नतालिया, बियांका और कैप्री ब्रायंट के बारे में सोच रही हूं | मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं | आज की रात ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह भी है | लेकिन अब इस समारोह में भी उदासी ही रहेगी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद