Headline


विश्व कप में आज पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से

Medhaj News 30 May 19 , 06:01:39 Sports

आईसीसी विश्‍व कप 2019 के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से लंदन के 'द ओवल' मैदान पर होगा | यह विश्‍व कप इन टीमों के लिए बेहद खास है, क्‍योंकि ऑयन मॉर्गन और फाफ डू प्‍लेसी की टीमों को अपने पहले खिताब की तलाश है | इंग्‍लैंड आईसीसी की वनडे रैंकिंग की बादशाह टीम है तो साउथ अफ्रीका नंबर तीन पर कायम है | साफ है कि दोनों टीमों के बीच कोई ज्‍यादा फर्क नहीं है और यही बात विश्‍व कप के पहले मुकाबले को रोमांचक बना सकती है |





जब से ऑस्ट्रेलिया के ट्रेवर बेलिस ने इंग्लैंड टीम की बतौर कोच जिम्‍मेदारी संभाली है तब से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम का भाग्य ही बदल गया और उसने दो बार वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड कायम किया है | टीम ने पहले 2016 में ट्रेंटब्रिज में पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट पर 444 रन बनाए और फिर पिछले साल ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में छह विकेट पर 481 रन का स्कोर खड़ा कर डाला, जो कि वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्‍कोर है | इंग्‍लैंड ने अभी तक सभी विश्‍व कप खेले हैं और वह तीन बार रनर अप (1979, 1987 और 1992) और दो बार सेमीफाइनल (1975 और 1983) में पहुंची है |





जबकि साउथ अफ्रीका ने 1992 विश्‍व कप में डेब्‍यू किया और सेमीफाइनल में जगह बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया | वह अब तक पांच बार (1992, 1999, 2007 और 2015) में सेमीफाइनल में पहुंची है | हालांकि इन दोनों के बीच विश्‍व कप में अब तक 6 मुकाबले हैं और दोनों ने 3-3 मैच जीतकर अपना दम दिखाया है | साउथ अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने 20 पारियों में दो शतक और छह अर्धशतक की मदद से 963 रन बनाए हैं | इस दौरान उनका औसत 53.50 रहा है | जबकि कगिसो रबाडा ने सात मैच में 20.68 के औसत से 16 विकेट लिए हैं | वहीं इंग्‍लैंड के लिए ऑयन मॉर्गन ने 17 पारियों में एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 38.23 के औसत के साथ 497 रन ठोके हैं | वहीं आदिल राशिद ने 52 के महंगे औसत से आठ मैचों में सात विकेट लिए हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!