वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी | पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 105 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे वेस्टइंडीज ने 13.4 ओवर में ही हासिल कर लिया | पाकिस्तान 21.3 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई | वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की | विंडीज को पहला झटका पांचवें ओवर में लगा जब शाई होप बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में 11 रन बनाकर कैच आउट हो गए | इसके बाद डेरेन ब्रावो भी आमिर का शिकार बने | चार गेंदों पर बिना खाता खोले वापस लौट गए | क्रिस गेल क्रीज पर जमे रहे लगातार रन बटोरते रहे | उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके बाद वह आउट हो गए | हालांकि इसके बाद निकोलस पूरन और हेटमायर ने औपचारिकता पूरी करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की | पाकिस्तान की पारी को इमाम उल हक और फखर ज़मां ने शुरू किया | पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही |
ओपनर बल्लेबाज इमाम बहुत जल्दी पवेलियन वापस लौटे | पारी के दूसरे ओवर में कॉटरेल की गेंद पर इमाम-उल-हक दो रन बनाकर आउट हो गए | वेस्टइंडीज को पहली सफलता मिली | इसके बाद आंद्रे रसैल ने फखर जमां को 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया | रसैल ने 10वें ओवर में हैरिस सोहेल को आउट करके वेस्टइंडीज को तीसरी सफलती दिलाई | 11 ओवर में पाकिस्तान ने 50 रन का आंकड़ा छुआ | पाकिस्तान को चौथा और बड़ा झटका | बाबर आजम थॉमस की गेंद पर शाई होप को कैच थमा बैठे और 22 रन बनाकर वापस लौटे | पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद काफी समय से पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जेसन होल्डर की गेंद पर चकमा खा गए और 12 गेंदों पर आठ रन बनाकर वापस लौटे | पाकिस्तान इसके बाद मुश्किल में आ चुका था | पहले होल्डर ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर इमाद वसीम (1) को वापस लौटाया | इसके बाद अगले ही ओवर में ओश्ने थॉमस ने शादाब खान (0) को एलबीडब्ल्यू करके गोल्डन डक किया | पहले हसन अली (1) होल्डर के हाथों कैच आउट हुए वहीं 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हफीज (16) वापस लौटे | पाकिस्तान के स्कोर में रन जोड़ने के बाद वहाब रियाज (18) स्लॉग खेलने की कोशिश में ओश्ने की गेंद पर बोल्ड पर हो गए | पाकिस्तान की पारी 105 पर सिमट गई


