Headline


भारत की लुढ़कती पारी को केएल राहुल ने संभाला

Medhaj News 29 May 19 , 06:01:39 Sports

भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म-अप मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीता और कप्तान मशरफे मुर्तजा ने भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते मैच शुरू होने में देरी हुई। मैच शुरू होते ही एक बार फिर बारिश हुई और दो गेंद के बाद फिर से मैच रोकना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद बारिश रुकी और मैच फिर से शुरू हो गया। विराट कोहली ने टॉस के बाद बताया कि केदार जाधव अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और विजय शंकर इस मैच में खेलने उतरेंगे। विराट ने बताया कि इस मैच में टीम के 14 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत को पहले वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत को विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। भारत ने 37वें ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट गंवाकर 228 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और एमएस धौनी अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 102 रन के स्कोर पर विजय शंकर के आउट होने के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय पारी को बखूबी संभाला है। दोनों के बीच 15 ओवर में 126 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 32वें ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 68 और धौनी 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों के बीच अब तक 60 गेंदों में 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 46 ओवर में 295/5 है | हार्दिक पंड्या 8 रन और एम एस धोनी 87 रन बनाकर मैदान पर हैं |





दोनों टीमेंः



बांग्लादेशः तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकर रहीम, महमुदुल्लाह, मोसादक हुसैन, शब्बीर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा, मुस्तफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, अबू जायद।



भारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धौनी, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में

    • चंद भावपूर्ण पंक्तियाँ.......!