Ind vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतिम वनडे मैच आज
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच वनडे सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में अब से बस कुछ ही देर में खेला जाएगा।कोहली एंड कंपनी जब इस मैच में खेलने उतरेगी तो उसका इरादा मैच एक और घरेलू सीरीज जीतने का होगा।चार मैचों के बाद हालांकि भारत 2-1 से आगे है, लेकिन गुरुवार को होने वाला आखिरी मैच अगर वेस्टइंडीज के नाम रहता है तो सीरीज का नतीजा ड्रॉ रहेगा |
इस लिहाज से वेस्टइंडीज पूरी कोशिश में होगी कि ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच उसके नाम रहे और वह हारने वाली टीम न कहलाए | भारत ने पहला मैच अपने नाम किया था तो वहीं वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच टाई करा दिया और फिर तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी | चौथे मैच में हालांकि भारत ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी |
ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेगी | मतलब रिषभ पंत और युजवेंद्र चहल एक बार फिर बेंच पर बैठेंगे | मुंबई वनडे की टीम ही एक बार फिर मैदान पर उतरेगी | जिसमें खलील अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया था | बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली और रोहित शर्मा रंग में हैं ही | अंबाती रायडू ने भी शतक ठोककर अपना दम दिखाया है | हालांकि एम एस धोनी और शिखर धवन का खराब प्रदर्शन टीम इंडिया की परेशानी की वजह बना हुआ है |

