लखनऊ में भारत-विंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला नवाबों के शहर लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (पुराना नाम- इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम) में खेला जाएगा | भारतीय टीम मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के लिए उतरेगी, तब उसका लक्ष्य न सिर्फ इस मैच को जीतना होगा, बल्कि सीरीज को अपने नाम करना भी होगा |
इस स्टेडियम का नाम पहले इकाना था, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मैच से 24 घंटे पहले इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कर दिया। यह लखनऊ का तीसरा स्टेडियम है, लेकिन इस मैदान पर पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने कोलकाता में खेले गए पहले मैच में विंडीज को पांच विकेट से हराया था।
वेस्टइंडीज का लक्ष्य इस मैच में अपनी साख बचाने का होगा | वह अगले दोनों मैचों को अपने नाम कर सीरीज जीतने के साथ अपने आत्मसम्मान की रक्षा की कोशिश करेगी | कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की |

