सानिया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के घर नया मेहमान आ गया है। सानिया ने मंगलवार को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। पति शोएब ने ट्विटर पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। इस खबर के साथ ही कपल को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। शोएब मलिक ने फैंस का दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
लंबे समय से सानिया मिर्जा टेनिस फिल्ड से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीरें शेयर करने में एक्टिव रही हैं। उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटो शूट भी करवाया है। उन्होंने दिखाया कि कैसे वह प्रेग्नेंसी के पल को इंज्वाय किया। जबकि मलिक क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहे। हाल में उन्होंने यूएई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली। यह सीरीज पाकिस्तान ने 3-0 से जीती।पहले सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी कि इस कपल ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है लेकिन शोएब ने इस खबर को खारिज कर दिया था। हालांकि अब शोएब ने ही इसकी घोषणा की है कि सानिया ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। मलिक ने पहले ट्वीट किया था कि जब बच्चा जन्म लेगा तब हम खुद इसकी जानकारी देंगे। आप दुआ देते रहें | मलिक ने एक और ट्वीट किया था कि उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है लेकिन उन्होंने इस ट्वीट को बाद में डिलिट कर दिया।
बाद में उन्होंने #BabyMirzaMalik जोड़ते हुए ट्वीट किया। सानिया ने पहले ही खुलासा किया था कि बेबी के नाम में मां और बाप दोनों के नाम होंगे। जबकि परंपरा रही है कि बच्चे का नाम में पिता का सरनेम होता है। सानिया ने इस मामले में कहा था कि आज मैं आपको सिक्रेट बताऊंगा। मेरे पति और मैं इस बारे में बता चुका हूं। हमने फैसला किया है कि जब भी हमारे पास बच्चा आएगा, बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा न सिर्फ मलिक। सानिया ने शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला।






























