T20 World Cup: भारत ने पहली बार टी 20 में शुरुआती दोनों मैच जीते
भारतीय महिला टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। भारत की यह पाकिस्तान पर लगातार चौथी और टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। भारत ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप के दो शुरुआती मैच जीते हैं। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में भारत ने लक्ष्य को 19 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 47 गेंद में 56 रन बनाने वालीं ओपनर बल्लेबाज मिताली राज प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। टीम तीसरे मुकाबले में 15 नवंबर को आयरलैंड से भिड़ेगी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में विजय अभियान रविवार को भी जारी रहा। गुयाना में रविवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के 7 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 134 रन का लक्ष्य रखा था जिसे हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए सर्वाधिक 56 रन मिताली राज ने बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंत में हरमनप्रीत कौर 14 और वेदा कृष्णमूर्ति 8 रन बनाकर नाबाद रही। वेदा ने चौका जड़कर भारत की जीत दिलाई।
भारत ने टी 20 मैच में किया वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप, जीती सीरीज
पाकिस्तानी बल्लेबाजों की भूल की वजह से 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी की शुरुआत 10 रन के साथ हुई। पारी के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर फील्ड अंपायर्स ने डार और माहरूफ को पिच पर भागने का दोषा पाते हुए पाकिस्तानी टीम पर 10 रन की पेनल्टी लगा दी। इसी वजह से भारत की पारी 10रन के साथ शुरू हुई।

