US open में फेडरर से पहला सेट जीतकर सुमित नागल नें सबको चौंकाया
सुमित नागल भारत के पहले खिलाडी है जो US ओपन में आल टाइम बेस्ट रोजर फेडरर से मुक़ाबला करंगे। न्यूयॉर्क में खेले जा रहे साल के आखिरी ग्रैड स्लैम यूएस ओपन 2019 में भारत के सुमित नागल ने अपना ड्रीम डेब्यू किया। हरियाणा के झज्जर के इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले सेट में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी और पुरुष एकल में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर को 6-4 से हराकर चौंका दिया। इसके बाद फेडरर ने दूसरे सेट में 6-1 से जीत हासिल की। और मुकाबला 4-6, 6-1, 6-2, 6-4 से अपने नाम किया। नागल के पास इस गेम मे तीन ब्रेक पॉइंट थे। फेडरर ने पांच ब्रेकप्वाइंट बचाकर आखिर में मैच अपने नाम किया। यह मैच दो घंटे 25 मिनट तक चला। नागल हालांकि दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। वह कुछ आटोग्राफ देकर और तालियों के बीच आर्थर ऐस स्टेडियम से बाहर गए। सुमित नागल की मां कृष्णा ने अपने बेटे के फेडरर के खिलाफ पहला सेट जीतने पर प्रतिक्रिया दी है। सुमित की मां ने कहा, हम उन्हें आज का मैच खेलते हुए देखकर बहुत खुश थे। सुमित राफेल नडाल को अपना आदर्श मानता है। मुझे उम्मीद है कि सुमित भविष्य में अच्छा करेगा और देश को गौरव प्रदान करेगा।
सुमित नागल हरियाणा के झज्जर जिले के जैतपुर गांव से हैं. परिवार में किसी की खेलों में जरा भी दिलचस्पी नहीं रही. उनके फौजी पिता सुरेश नागल को टेनिस में रुचि थी. सुमित को उनके पिता ने ही टेनिस खिलाड़ी बनाने के बारे में सोचा. सुरेश को एक रोज खयाल आया कि उनका बेटा भी तो दूसरे खिलाड़ियों की तरह खेलता नजर आ सकता है. हरियाणा के सुमित नागल ने आठ साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था।



