Headline


भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, देखिए स्वागत की तस्वीरें

Medhaj News 27 Aug 19 , 06:01:39 Sports

भारत की स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) वर्ल्ड चैंपियन बनकर देश लौट आई हैं | सोमवार देर रात वह स्विट्जरलैंड से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ | सिंधु ने नई दिल्ली पहुंचकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में देश के लिए ऐसे ही और मेडल भी जीतेंगी | इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया | सिंधु ने कहा कि उन्हें बहुत सारा प्यार और दुआएं मिली, जिसकी वजह से वो आज यहां पर हैं |







उन्होंंने कहा कि भारतीय होने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है | वही हैदराबाद में भी उनके परिवार में स्वागत के लिए खास तैयारियां की | सिंधु की मां ने उनका पसंदीदा खाना बनाने की तैयारी की | वर्ल्ड चैंपियन सिंधु को फिश करी और कीमा काफी पसंद है | पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर गोल्ड मेडल जीता था | वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गई हैं | भारत की इस स्टार खिलाड़ी को यह सफलता पांचवीं कोशिश में मिली | इससे पहले उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए | यह उनका लगातार तीसरा फाइनल था, जिसमें उन्होंने बाजी मार ही ली |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया