टीम इंडिया ने विराट और रोहित की बड़ी पारी के बिना 50 ओवर में 288 रन बना डाले
टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और विराट और रोहित की बड़ी पारी के बिना 50 और ओवर में 8 विकेट खोकर 288 रन बना डाले | मुंबई की पिच के खिलाफ चेपक स्टेडियम की पिच जरा धीमी थी | इसलिए पहली ही गेंद से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शॉट लगाने में काफी परेशानी हुई कई बार देखा गया कि रोहित का बल्ला पूरा घूमा और फिर गेंद रोहित के शरीर पर लगी | वहीं केएल राहुल (KL Rahul) को जमने में समय लग रहा था | सातवें ओवर में केएल राहुल 21 के स्कोर पर केएल राहुल कॉट्रेल को अपना विकेट दे बैठे | इसके बाद इसी ओवर में विराट कोहली (Virat Kohli) एक चौका लगाकर कॉट्रेल की शानदार यार्कर पर बोल्ड हो गए | इस तरह से 25 के स्कोर पर ही टीम इंडिया के दो अहम विकेट गिर गए | इसके बाद रोहित शर्मा ने मौका देखकर चौका मारने की नीति अपनाई जो काफी सफल रही और उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 55 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला | लेकिन रोहित अल्जारी जोसेफ की गेंद पर कप्तान पोलार्ड को कैच देकर 20वें ओवर में 36 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए |
रोहित के जाने के बाद पंत ने अय्यर का खूब साथ दिया | पहले दोनों ने 25वें ओवर तक टीम का स्कोर 100 के पार कराया | इसके बाद अय्यर ने 32वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की और टीम का स्कोर भी 150 के पार कराया | इसी के अगले ओवर में ऋषभ पंत ने भी अपने वनडे करियर की पहली फिफ्टी पूरी की | इसके बाद अय्यर ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की और 37वें ओवर में वे अल्जारी की गेंद पर पोलार्ड को कैच देकर आउट हो गए | उन्होंने 88 गेंदों में 70 रन बनाए जिसमें एक छक्का और चार चौके लगाए | इसके बाद पंत भी टीम का स्कोर 200 के पार होने के बाद 40वें ओवर में 71 रन बनाकर आउट हो गए | पंत के आउट होने के बाद केदार जाधव और रवींद्र जडेजा ने पारी को आगे बढ़ाया और 45 ओवर मे टीम का स्कोर 250 कर दिया | केदार ने 40 रन और जडेजा ने 21 रन बनाए. शिवम दुबे ने 9 रन बनाए | अंत में दीपक चाहर 6 रन और शमी बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटेे | वेस्टइंडीज के लिए शेल्डन कार्टेल, जोसफ अल्जारी और कीमो पॉल ने दो-दो विकेट लिए | कीरोन पोलार्ड और को एक विकेट मिला |


























