आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज
जयाप्रदा ने कहा कि उनके लिए यह नई बात नहीं है | साथ ही कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ ऐसा क्या कर दिया कि वे ऐसी बातें कर रहे हैं | जयाप्रदा ने कहा -यह मेरे लिए नया नहीं है | आपको याद होगा कि मैं 2009 में उनके पार्टी की उम्मीदवार थी, जब उन्होंने मेरे खिलाफ टिप्पणी की तो किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया | मैं एक महिला हूं और जो उन्होंने कहा वह मैं दोहरा भी नहीं सकती | मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या किया है, जो वे ऐसी बातें कह रहे हैं | वहीं दूसरी ओर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है |

आजम खान ने इस टिप्पणी को लेकर सफाई भी दी है | आजम खान ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है | बता दें, रविवार को आजम खान ने जनसभा के दौरान जयाप्रदा पर निशाना साधते हुए कहा था - जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया... उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है | हालांकि, उन्होंने इस बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था |


