Headline

Kumbh 2019

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने आज समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली

Medhaj News 16 Apr 19 , 06:01:39 India
sp.jpg

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने आज समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है | माना जा रहा है कि वे लखनऊ से बीजेपी उम्मीदवार राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं | उन्होंने सपा नेता डिंपल यादव की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की | पिछले काफी वक्त से ये कयास लगाया जा रहा है कि पूनम, बीजेपी के खिलाफ लखनऊ से चुनाव मैदान में उतरेंगी | गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे हैं | अगर गठबंधन उम्मीदवार के रूप में पूनम सिन्हा लखनऊ से चुनाव मैदान में उतरती हैं तो बहुत संभव है कि कांग्रेस उनके सामने कोई उम्मीदवार ना उतारे | ऐसे में सपा-बसपा-रालोद का वोट तो पूनम को मिलेगा ही, कांग्रेस का वोट भी उनके खाते में जा सकता है | दरअसल लखनऊ में कायस्थ मतदाताओं की संख्या काफी है और ये फैक्टर भी पूनम को मदद करेगा | हालांकि राजनाथ सिंह को किसी भी तरह कमजोर नहीं माना जा सकता है | पिछली बार उन्हें करीब 54 प्रतिशत वोट मिले थे | लखनऊ सीट पर बीजेपी काफी मजबूत है और ये सीट पिछले करीब 28 सालों से बीजेपी के पास है | मिस यंग इंडिया प्रतियोगिता की विजेता रहीं पूनम सिन्हा बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं | 1980 में शत्रुघ्न से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया था | हालांकि अब उन्होंने बॉलीवुड में दूसरी पारी शुरु की थी और जोधा-अकबर में ऋतिक की मां का किरदार निभाया था | वे सोनाक्षी और लव, कुश की मां हैं | माना जाता है कि सोनाक्षी की सफलता में उनका खासा योगदान है क्योंकि उन्होंने ही सोनाक्षी को फिल्मी जगत से जुड़ी बातों के बारे में बताया | सोनाक्षी भी अपनी मां के काफी करीब हैं | पूनम दो फिल्मों की प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं | अब पूनम सिन्हा ने राजनीतिक पारी शुरु की है | देखना होगा कि बतौर राजनेता वह कितनी सफल हो पाएंगी, हालांकि उनके पति और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने राजनीति में खासी सफलता हासिल की है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा