Headline

Kumbh 2019

अपनी माँ के लिए पूर्व मुख़्यमंत्री को कोर्ट लाने वाला नही रहा

Medhaj News 17 Apr 19 , 06:01:39 India

अपनी माँ के पत्नी हक़ के लिए , उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मूख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को कोर्ट लाने वाला रोहित शेखर अब इस दुनिया मे नही रहे। 39 वर्षीय रोहित की दिल्ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। मृत्यु का कारण पता नही चला है, जब उनको अस्पताल लाया गया तब तक उनका निधन हो चुका था, उनकी नाक से खून बह रहा था। श्री शेखर की माँ उस समय घर पर नहीं थी, माँ चेकउप के लिए गई हुई थी, श्रीमती उज्ज्वला तिवारी को रोहित की मृत्यु की जानकारी दे दी गई है। श्रीमती उज्जवला ने कहा मेरे बेटे की मौत स्वाभाविक है, उन्हें किसी पर शक नहीँ है, कारणों का उल्लेख वो बाद में करेंगी।----------arYa





साल 2008 में रोहित शेखर ने कोर्ट में दावा किया था कि वह नारायण दत्त तिवारी के बेटे हैं। 2011 में एनडी तिवारी को जांच के लिए अपना खून देना पड़ा था। एनडी तिवारी ने कोर्ट से यह भी मांग की थी कि रिपोर्ट का सार्वजनिक न किया जाए लेकिन कोर्ट ने यह अपील खारिज कर दी। डीएनए रिपोर्ट में यह बात सही निकली और इसके बाद उन्होंने 2014 में रोहित शेखर की मां से 89 वर्ष की उम्र में शादी कर ली। रोहित जनवरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। एक साल पहले ही उन्होंने अपूर्वा शुक्ला से शादी की थी। मूल रूप से इंदौर की रहने वालीं अपूर्वा अभी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। अदालत का विवाद खत्म होने के बाद रोहित पिता के साथ ही रहते थे। रोहित की सगाई के दौरान एनडी तिवारी मैक्स अस्पताल में ही भर्ती थे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा