Headline

Kumbh 2019

प्रियंका गांधी के पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की ओर रॉबर्ट वाड्रा का इशारा

Medhaj News 17 Apr 19 , 06:01:39 India

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की ओर रॉबर्ट वाड्रा ने इशारा किया है | राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचें वाड्रा ने मीडिया से बता करते हुए कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं और यह 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने पर पता चलेगा | वाड्रा ने कहा -निश्चित रूप से | देश में बदलाव के मौके हैं | आप इसे मई में देखेंगे, जब परिणाम बाहर आएगा | वाड्रा ने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि लोग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देंगे | उन्होंने कहा -परिणाम हमारे पक्ष में होगा | हर कोई बदलाव चाहता है, चाहे वह बूढ़ा हो या जवान | वे बदलाव के लिए वोट डालेंगे | राबर्ट वाड्रा से जब पूछा गया कि क्या प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी को टक्कर दे सकती हैं? जवाब में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा -बिलकुल, वह उन्हें (पीएम मोदी) कड़ी टक्कर दे सकती हैं | लोगों ने प्रियंका की आंखों में अपनी खुशियों को देखा है | वाड्रा अपने जन्मदिन 18 अप्रैल से पहले नेत्रहीन विद्यार्थियों के एक स्कूल में मिठाइयां और कंबल वितरित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे | अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी की चुनौती पर वाड्रा ने कहा -राहुल को वह कोई कड़ी चुनौती नहीं दे पाएंगी | वे सिर्फ अफवाह और झूठ फैलाते हैं | उन्होंने कहा -अमेठी के लोग राहुल गांधी से खुश हैं | हमने (कांग्रेस) वहां ढेर सारा विकास कार्य किया है | राहुलजी वहां से भारी मतों के अंतर से जीतेंगे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा