Headline

Kumbh 2019

उमर अब्दुल्ला के बयान पर साध्वी प्रज्ञा का पलटवार

Medhaj News 18 Apr 19 , 06:01:39 India

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से टिकट दिए जाने पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा | श्रीनगर में मतदान करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी को अब मंदिर-मस्जिद पर वोट नहीं मिल रहे | इसीलिए उन्होंने भोपाल से आतंकवाद की आरोपी को टिकट दिया | वहीं साध्वी ने उमर अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गनीमत है कि उन्होंने ये नहीं कहा कि साध्वी को तत्काल फांसी पर लटका देना चाहिए, क्योंकि इनका षड्यंत्र तो यही था |





साध्वी प्रज्ञा ने स्वास्थ्य के आधार पर बेल मिलने के उमर के दावे पर भी पलटवार करते हुए कहा कि मुझे स्वास्थ्य के आधार पर बेल नहीं मिली है | उमर जरा अपनी जानकारी ठीक रखें, उसके बाद बयान दें तो उनका बचपना खत्म हो जाएगा | उमर ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा को बेल भी सेहत ठीक न होने के बहाने दी गई है | ऐसे में अगर उनकी सेहत जेल में रहने के लिए ठीक नहीं है तो उनकी सेहत चुनाव लड़ने के लिए ठीक कैसे हो सकती है | अगर उनकी तबीयत चुनाव के लिए ठीक है तो जेल के लिए भी ठीक ही होगी | मैं उम्मीद करता हूं कि जिस अदालत से उन्हें बेल मिली है, वहां से ये बेल कैंसिल हो जाए | उमर ने कहा कि आर्टिकल 370 पर लोगों तक हमने अपनी बात बेहतर तरीके से पहुंचा दी है | उमर अब्दुल्ला 370 पर बेहद आक्रामक रहे हैं | उन्होंने दो टूक कह दिया था कि अगर 370 हटाने की कोशिश की गई तो वे चुप नहीं रहेंगे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा